ਗੁਰ ਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ ।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन कथित भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सामने पेश हुए। जानकारी के मुताबिक, राजबीर घुम्मन दोपहर करीब सवा 2 बजे चंडीगढ़ स्थित CBI कार्यालय पहुंचे, जहां जांच अधिकारियों की ओर से उनसे पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले 16 अक्टूबर को भी राजबीर घुम्मन पूछताछ के लिए CBI के सामने पेश हुए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के इस मामले में जांच एजेंसियां विभिन्न आरोपों और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं।





Comments
No comments yet.