Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

महिलाओं की आवाज़ बुलंद करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगी पहली प्राथमिकता : अनुराधा वंगा 

अनुराधा बंगा की ताजपोशी के साथ महिला कांग्रेस जालंधर सिटी को मिली नई कमान

जालंधर, 23 अगस्त (सोनू) : आज एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान प्रो. अनुराधा बंगा ने महिला कांग्रेस जालंधर सिटी की अध्यक्ष के रूप में अपना पद संभाल लिया। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मैडम बलजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सरदार परगट सिंह, विधायक जालंधर कैंट, राजिंदर बेरी, अध्यक्ष जालंधर कांग्रेस कमेटी, सुरिंदर कौर, सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक आदमपुर, नवजोत दहिया, डॉ. जसलीन सेठी, बलराज ठाकुर, पार्षद बंटी नीलकंठ, पार्षद पवन कुमार, पार्षद अश्वनी जंगराल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और अनुराधा बंगा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

सरदार परगट सिंह ने अनुराधा बंगा को बधाई देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठन है। अनुराधा बंगा के नेतृत्व में जालंधर में महिला कांग्रेस और मजबूत होगी तथा महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और अधिक प्रभावशाली बनेगी।

मैडम बलजीत कौर ने अनुराधा बंगा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मेहनती, सक्षम और सक्रिय नेता हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि अनुराधा बंगा जालंधर में महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती देंगी।

पद संभालने के बाद अनुराधा बंगा ने कहा, “यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं हर महिला कार्यकर्ता को साथ लेकर जालंधर के हर वार्ड और हर बूथ तक महिला कांग्रेस की पहुंच बनाने के लिए काम करूंगी। महिलाओं के अधिकारों और उनसे जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”

अनुराधा बंगा ने सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, मैडम बलजीत कौर तथा महिला कांग्रेस की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233760

Share this Post