Thu, 13 Aug 2026
Post Details

भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी: अशोक सरीन हिक्की

विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर मौन यात्रा निकालेगी भाजपा, और 15 अगस्त को भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर, 13 अगस्त (सोनू) :  भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आज भाजपा कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों की याद में काली पट्टियां बांधकर भगवान श्री राम चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक  मौन यात्रा निकाली जाएगी तथा उस त्रासदी को स्मरण किया जाएगा, जिसने करोड़ों परिवारों को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि विभाजन का इतिहास हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने सभी मंडल प्रभारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मनीष विज, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश कपूर उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, शाम शर्मा, सनी शर्मा, हैप्पी दीवान, गोल्डी भाटिया, हिमांशु शर्मा, अनुज शारदा, कुणाल शर्मा, बृजेश शर्मा,हरिंदर सिंह बेदी, तथा डिंपी लुभाना सहित विभिन्न मंडलों के प्रभारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित के इन आयोजनों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 193926