Thu, 06 Aug 2026
Post Details

बिहार प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय, नई दिल्ली पर धरना प्रदर्शन का लिया फ़ैसला ।

 

आज समर्पित कांग्रेसियों के कोर कमेटी ने एक बैठक कर निर्णय लिया : आनन्द माधव, एआईसीसी सदस्य

पटना, 6 अगस्त, 2026 (सोनू) : संगठनात्मक मुद्दों पर समर्पित कांग्रेस नेताओं का दिल्ली कूच, एआईसीसी मुख्यालय पर होगा धरना
पटना, 6 अगस्त। बिहार प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय, नई दिल्ली पर चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय आज समर्पित कांग्रेसियों द्वारा लिया गया है।लामबंदी के लिये इसके लिए जिला-वार कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।यह आज समर्पित कांग्रेसियों के कोर कमेटी ने एक बैठक कर निर्णय लिया। जिसकी सूचना एआईसीसी सदस्य आनन्द माधव ने दी।

               बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रथम चरण में 12 अगस्त को सिवान, दूसरे चरण में 16 अगस्त को औरंगाबाद तथा तीसरे चरण में 19 अगस्त को नालंदा जिला में समर्पित कांग्रेसियों के बीच विचार विमर्श किया जायेगा । अन्य जिलों की तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।बैठक में कहा गया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित उपेक्षा और भेदभाव के मामलों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आंदोलन के संचालन के लिए मो. जमाल अहमद भल्लू एवं नागेंद्र पासवान विकल को संयोजक बनाया गया है। साथ ही 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है।
जिलावार संयोजकों की सूची इस प्रकार है—
नालंदा: अनिल सिंह, पूर्व विधायक, राजीव कुमार मुन्ना, किशोर कुमार, वैशाली: प्रतिमा कुमार दास ( पूर्व विधायक) खगड़िया, छत्रपति यादव, पूर्व विधायक , बुद्धदेव यादव, दीपक सिंह
पटना: राजकुमार राजन, आनन्द माधव, मो. वसी अख़्तर ,नीलू सिंह, कुमार संजीत , प्रद्युम्न यादव, रमेश सिंह औरंगाबाद: मृत्युंजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, इरफानुल हक सिवान: विधु शेखर पांडे 
भभुआ (कैमूर):शंभु पटेल, सारण: अजय प्रताप सिंह गोपालगंज शौकत अलीनवादा: नरेश सिंह  दरभंगा,रियाज अली ख़ाँ 
अररिया: मो. गालिब गया: रामउदय पासवान भागलपुर: आनन्द माधव , विपिन बिहारी यादव, अरुण कुमार वर्मा एवं विजय सिंह कुशवाहा
जमुई: हरेंद्र सिंह ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कृष्णा अल्लावरू हटाओ, कांग्रेस बचाओ आंदोलन के समर्थन में पूरे बिहार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होगा और इसका उद्देश्य संगठनात्मक मुद्दों पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट करना है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192249