Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भार्गव कैंप गोलीकांड का नया VIDEO वायरल, हथियार लेकर पहुंचे युवक, फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में एक्साइज टीम पर फायरिंग और गैंगवार जैसे हालात से जुड़े मामले में नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो गाड़ियों में सवार युवक एक घर के बाहर पहुंचते हैं। कुछ देर बाद कई युवक गाड़ियों से उतरते हैं और उनके हाथों में हथियार नजर आते हैं।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो जाती है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है। गोलीबारी के दौरान आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं। घटना की यह फुटेज अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गई है।

4 नामजद, 10 से 12 अज्ञात आरोपियों पर FIR
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को नामजद किया है। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास), आर्म्स एक्ट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 198 दर्ज की गई है।

FIR में संदीप पावा, बोनी, तोता और डीसी को नामजद किया गया है। इसके अलावा 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने संदीप पावा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221502

Share this Post