Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राजा वड़िंग और भट्ठल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प, कार्यक्रम में हंगामा

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। शनिवार को संगरूर में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के दौरान पहले नारेबाजी हुई और फिर दोनों गुटों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की के बाद कुर्सियां तक चल गईं। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भूपेश बघेल के खिलाफ लगे नारे
कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। वहीं, दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे भी गूंजते रहे। नारेबाजी के चलते कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

नेताओं की मौजूदगी में हुआ हंगामा
यह कार्यक्रम संगरूर के कैलिफोर्निया रिजॉर्ट में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन विजयइंदर सिंगला भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि संगरूर विधानसभा क्षेत्र विजयइंदर सिंगला का राजनीतिक गढ़ रह चुका है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 236982

Share this Post