Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब में राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में बड़ा एक्शन! बागी नेताओं पर गिर सकती है गाज

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को लेकर अब पार्टी हाईकमान सक्रिय हो गया है। संगठन में अनुशासन और एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व पहले जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करना चाहता है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल 10 दिन के दौरे पर पंजाब पहुंच रहे हैं, जहां वह संगठन के विभिन्न स्तरों के नेताओं से सीधे संवाद करेंगे।

जिला, ब्लॉक और चुनाव लड़ चुके नेताओं के साथ होंगी बैठकें
दौरे के दौरान भूपेश बघेल करीब नौ दिनों तक जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों, संबंधित जिलों के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन की स्थिति, नेताओं के बीच तालमेल और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैलियों को लेकर भी बनेगी रणनीति
बैठकों में राहुल गांधी की पंजाब में प्रस्तावित बड़ी रैलियों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पंजाब में राहुल गांधी की चार बड़ी जनसभाएं आयोजित करने पर विचार कर रही है। हालांकि, इन रैलियों से पहले पार्टी संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी को खत्म कर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेगी।

बागी गुट पर हो सकता है बड़ा फैसला, चन्नी गुट को लेकर भी चर्चा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले हाईकमान संगठन में अनुशासन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। वहीं, यह भी चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट को फिलहाल राहुल गांधी से मुलाकात का समय नहीं मिल पाया है। हालांकि, इस संबंध में कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हाईकमान की बैठकों और फैसलों पर सभी की नजर रहेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218650

Share this Post