Fri, 04 Sep 2026
Post Details

*अशोक सरीन हिक्की को बधाई देने वालों का लगा तांता, वरिष्ठ भाजपा नेताओं से लिया आशीर्वाद*

*नवनियुक्त प्रधान सरीन का मनोरंजन कालिया, सरबजीत मक्कड़ ने भी मुंह मीठा करवाया* 

*2027 में जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना हमारा लक्ष्य, हर कार्यकर्ता को मिलेगा पूरा मान-सम्मान – अशोक सरीन हिक्की*

जालंधर, 19 जुलाई (सोनू) : भाजपा जालंधर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। कैंट, सेंट्रल, नॉर्थ और वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के उपरांत अशोक सरीन हिक्की ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया तथा पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर शहरी के प्रत्येक कार्यकर्ता का संगठन में पूरा मान-सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों, मंडल टीमों, मोर्चों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की ताकत के बल पर भाजपा 2027 में नया इतिहास रचेगी।


 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 215343

Share this Post