Fri, 04 Sep 2026
Post Details

शिवसेना समाजवादी के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू ने महानगर के मेयर विनीत धीर को विशेष तौर पर बुलाकर पार्क के विकास कार्य और गलियों के निर्माण के लिए उनका धन्यवाद किया।

 

जालंधर,12 जुलाई 2026- शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक बस्ती बावा खेल मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक में उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू ने महानगर के मेयर विनीत धीर को विशेष तौर पर बुलाकर उनका धन्यवाद किया। राजेश रिंकू ने बताया कि उनके क्षेत्र में पड़ने वाले पार्क के विकास कार्य और गलियों के निर्माण को मेयर विनीत धीर ने पहल के आधार पर करवाया है। इसीलिए आज उन्हें अपने क्षेत्र में बुलाकर लोगों के रूबरू करवाया गया और लोगों द्वारा व शिव सेना समाजवादी द्वारा उनका धन्यवाद किया गया। इस मौके पर सौरव कुमार, साबी कुमार,ओम कुमार,दीप,प्रिंस,हरनेक,दीपक पुरी,खुल्लर,अनमोल,सनी,आर्यन,ऐंडी,गुरप्रीत,जसकरण,मनीश,विजय,रवि,अजय,कमल,मनी,रोहित,अभी सहित बड़ी गिनती में शिव सैनिक मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 215385

Share this Post