Fri, 04 Sep 2026
Post Details

पंजाब कांग्रेस में बग़ावती सुरों के बीच चन्नी खेमे में सेंध!

लोकसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी के इलेक्शन ऑफिस इंचार्ज  इलेक्शन एजेंट और प्रपोजर रहे कमल भैरों ने की राजा वड़िंग के साथ फ़ोटो साँझा ।

जालंधर आज तिथि 08 जुलाई (सोनू) : पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच, जहां हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले पर कोई पुनर्विचार नहीं होगा, वहीं पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे चरणजीत सिंह चन्नी के खेमे में भी दरार के संकेत मिलने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, जालंधर लोकसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी के इलेक्शन ऑफिस इंचार्ज , इलेक्शन एजेंट और प्रपोजर रहे उनके एक करीबी नेता कमल भैरों ने अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के साथ दिखाई दिए। हाल ही में जालंधर के चन्नी समर्थकों को खरड़ बुलाया गया था, जहां अधिकांश नेता चन्नी से मिलने पहुंचे। लेकिन इसी बीच चन्नी के पूर्व इलेक्शन इंचार्ज राजा वड़िंग के साथ नजर आए और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। यह तस्वीर स्वयं राजा वड़िंग ने अपने फेसबुक पेज पर साझा की।
राजनीतिक गलियारों में इसे बड़ा संकेत माना जा रहा है। इससे यह संदेश निकलकर सामने आ रहा है कि यदि चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हैं, तो उनके सभी समर्थक उनके साथ खड़े हों, यह जरूरी नहीं। कई नेता कांग्रेस संगठन और पार्टी हाईकमान के साथ ही आगे बढ़ने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 215385

Share this Post