Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'पंजाब 95' से 'सतलुज' बनी फिल्म फिर विवादों में, ZEE5 ने हटाई स्ट्रीमिंग

जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फिल्म एक बार फिर विवादों में आ गई है। तीन साल तक रिलीज पर रोक झेलने के बाद हाल ही में 'पंजाब 95' का नाम बदलकर 'सतलुज' रखा गया और इसे ZEE5 पर रिलीज किया गया था। हालांकि रिलीज के महज दो दिन बाद ही फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। फिल्म हटाए जाने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म हटने पर दिलजीत दोसांझ का तीखा बयान
फिल्म हटने के बाद दिलजीत दोसांझ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि "एक इंसानियत होती है, वह इंसानियत मर गई।" उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख नहीं है कि फिल्म इंटरनेट से हटा दी गई, क्योंकि यह पहले ही लोगों तक पहुंच चुकी है। दिलजीत ने कहा कि एक बार कोई चीज इंटरनेट पर आ जाए तो उसे पूरी तरह हटाना आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने यह फैसला लिया, उनके सलाहकार ठीक नहीं हैं और इस फिल्म के साथ वही हुआ, जो जसवंत सिंह खालड़ा के साथ हुआ था।

ZEE5 ने जारी किया बयान
फिल्म हटाए जाने के बाद OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 की ओर से एक संक्षिप्त बयान जारी किया गया। कंपनी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले आदेश तक 'सतलुज' प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं रहेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी उचित विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, ताकि फिल्म को जल्द से जल्द दोबारा दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जा सके।

फिल्म हटाने की वजह अब भी रहस्य
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म को किसके निर्देश पर हटाया गया और इसके पीछे क्या कारण रहे। इस घटनाक्रम के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी नाराजगी जताई है और फिल्म को दोबारा रिलीज करने की मांग उठाई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234931

Share this Post