तरनतारन अग्निकांड का CCTV आया सामने, पेट्रोल डालकर आग लगाने से दो लोगों की मौत
पंजाब में बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने शनिवार को श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से ही गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी मार्च निकालते हुए अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और वहां धरना देकर रेल यातायात रोक दिया।
दोपहर तक जारी रहेगा धरना
आंदोलन के तहत प्रदर्शनकारियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रेलवे ट्रैक पर शांतिपूर्ण धरना देने का ऐलान किया है। गुरुद्वारा परिसर से शुरू हुआ मार्च माधोपुर चौक होते हुए रेलवे लाइन तक पहुंचा, जहां समर्थकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही।
सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। रेलवे ट्रैक और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
रेलवे ट्रैक पर धरने के चलते कई ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन स्थिति के अनुसार आगे की रणनीति पर काम कर रहा है।
Comments
No comments yet.