Fri, 03 Jul 2026

जर्मनी में 18 साल के पंजाबी नौजवान की मौत, दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था

जर्मनी में 18 साल के पंजाबी नौजवान की मौत की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान हर्षप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के बुड्ढा थे गांव का रहने वाला है। जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला तो परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

पिता से मिलने गया था हर्षप्रीत
जानकारी के मुताबिक हर्षप्रीत सिंह जर्मनी में साल पहले अपने पिता से मिलने के लिए गया हुआ था। क्योंकि उसके पिता 7 साल से काम के कारण वहीं रह रहे हैं। पिछले साल ही हर्षप्रीत का वीजा लगा और वह अपने पिता से मिलने के लिए चला गया। इसके बाद वह अपने पिता के साथ रहने लगा।

झील में नहाने के दौरान हुआ हादसा
परिवार के सदस्यों के मुताबिक हर्षप्रीत अपने कुछ दोस्तों के साथ झील में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों और स्थानीय लोगों के काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। परिवार अब बेटे का शव भारत वापस लाने की मांग कर रहे हैं।


70

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 170907