Fri, 23 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में शराब के नशे में पुलिसकर्मी ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई

जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास देर रात एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाने और कई वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा। इस दौरान भाजपा नेत्री आरती राजपूत की कार भी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आरती राजपूत ने पुलिस कर्मी की कार का पीछा किया और उसे मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास रोक लिया।

भाजपा नेत्री ने बनाया वीडियो, मेडिकल करवाने की मांग
आरती राजपूत ने आरोप लगाया कि कार चला रहा ट्रैफिक पुलिस कर्मी जतिंदर शराब के नशे में पूरी तरह धुत्त था। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी सड़क पर हंगामा कर रहा था। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह मौके से कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने उसका पीछा किया और दोबारा रोक लिया।

आरती राजपूत ने मौके पर ही एडीसीपी ट्रैफिक को घटना की सूचना दी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। उन्होंने मांग की कि संबंधित पुलिस कर्मी का मेडिकल करवाया जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान भी किया जाए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
मामले पर एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि देर रात वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी का नशे की हालत में वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर संबंधित पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 236746

Share this Post