Mon, 07 Sep 2026
Post Details

एक बार फिर पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, तारीख का जल्द होगा ऐलान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पंजाब के दौरे पर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक उनके दौरे की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री जुलाई महीने के दौरान पंजाब का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

फरवरी में डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे पीएम
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में पंजाब आए थे। उस दौरान उन्होंने जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेका था और डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री के उस दौरे को सामाजिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया था।

2027 विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा दौरा
प्रधानमंत्री का प्रस्तावित पंजाब दौरा ऐसे समय में होने जा रहा है, जब राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। ऐसे में इस दौरे को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और दौरे के उद्देश्य को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216350

Share this Post