Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भीषण गर्मी से राहत, पंजाब में मानसून सक्रिय; 5 जुलाई तक बारिश का अनुमान

पंजाब में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई इलाकों में देर रात से शुरू हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।

5 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 5 जुलाई तक पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने पंजाब के साथ हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इन 14 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और पटियाला जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

किसानों के लिए राहत भरी खबर
बारिश से जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं धान समेत खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसानों के लिए भी यह मानसूनी बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की सिंचाई में मदद मिलेगी और कृषि गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234932

Share this Post