Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एक दिन की देरी से पंजाब पहुंचा मानसून, पठानकोट में जलभराव तो जालंधर में पेड़ गिरा

पंजाब में आखिरकार मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, मानसून निर्धारित समय से एक दिन की देरी से बुधवार को चंडीगढ़ के रास्ते पंजाब में पहुंचा। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगह जलभराव और अन्य परेशानियां भी सामने आईं।

चंडीगढ़ के रास्ते पंजाब में पहुंचा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पहले 30 जून को चंडीगढ़ पहुंचने वाला था, लेकिन यह एक दिन की देरी से पहुंचा। पिछले पांच वर्षों की तरह इस बार भी मानसून ने उत्तर प्रदेश से हरियाणा के अंबाला और पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ में प्रवेश किया। इसके बाद यह रोपड़, होशियारपुर और पठानकोट की ओर बढ़ गया।

पठानकोट में भारी बारिश से जलभराव 
सुबह के समय चंडीगढ़, गुरदासपुर, पठानकोट और मोहाली में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य जिलों में बादल छाए रहे। पठानकोट में करीब पांच घंटे तक लगातार बारिश होने से कई सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। वहीं खड्डी नाला उफान पर आ गया, जिससे पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। दूसरी ओर जालंधर में तेज आंधी के कारण कोर्ट रोड पर सफेदे का पेड़ वाहनों पर गिर गया, जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे पंजाब और चंडीगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234931

Share this Post