Mon, 07 Sep 2026
Post Details

नए महीने की शुरुआत के साथ लागू हुए बड़े बदलाव, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर राहत दी गई है, वहीं पासपोर्ट बनवाना और नई कार खरीदना अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। इसके अलावा ईंधन और डीजल से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में औसतन 180 रुपये की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलेंडर 2,930 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नायरा पेट्रोल-डीज़ल के दाम घटाए
1 जुलाई से पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में एक दिन में केवल 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा भी समाप्त कर दी गई है। वहीं देश की प्रमुख निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसके बाद भोपाल में पेट्रोल 119.79 रुपये और डीजल 102.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने अपनी ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पासपोर्ट बनवाना अब हुआ महंगा
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी लागू कर दी है। इससे पहले साल 2012 में पासपोर्ट शुल्क में संशोधन किया गया था। करीब 14 साल बाद हुई इस बढ़ोतरी के बाद नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने के लिए लोगों को 1,000 से 2,000 रुपये तक अधिक खर्च करना पड़ेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216350

Share this Post