Tue, 30 Jun 2026

220 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 4 साल का बच्चा, NDRF-सेना के साथ अब ग्रामीणों ने भी संभाली कमान

हरियाणा के अंबाला जिले के धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे चार वर्षीय मासूम निर्भय 220 फीट गहरे और 9 इंच चौड़े बोरवेल में गिर गया। बच्चा अपने पिता के साथ खेत में दादा को खाना देने गया था। इसी दौरान खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह खुले बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद से उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ (NDRF), सेना और प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

अंडरवॉटर कैमरे से मिली बच्चे की झलक
बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई से पानी शुरू हो रहा है। बच्चे की स्थिति का पता लगाने के लिए रस्सियों के सहारे अंडरवॉटर कैमरे नीचे उतारे गए। एनडीआरएफ के एक सदस्य ने बताया कि कैमरे में बच्चे के हाथ ऊपर की ओर दिखाई दिए, जबकि उसकी गर्दन नीचे की तरफ झुकी हुई नजर आई। इसी आधार पर उसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

15 से ज्यादा कोशिशें, बारिश बनी चुनौती
बचाव दल अब तक बच्चे को निकालने के लिए 15 से अधिक प्रयास कर चुका है। इसके लिए विशेष हुक भी तैयार कराया गया, लेकिन बच्चे के कपड़ों में वह फंस नहीं सका। दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावित किया। मौसम को देखते हुए सेना ने बोरवेल के ऊपर टेंट लगाकर बचाव कार्य जारी रखा।

ग्रामीणों ने भी मांगा एक घंटे का समय
दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण देसी जुगाड़ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें एक घंटे का समय दिया जाए ताकि वे अपने तरीके से बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास कर सकें। प्रशासन का कहना है कि कैमरे में दिखाई दे रहे बच्चे के हाथ में रस्सी बांधने की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल पूरे इलाके में दुआओं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।


50

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 169946