Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में नहर में नहाने गए 17 साल के युवक के साथ दर्दनाक हादसा, परिवार शोक में डूबा

होशियारपुर में नहर में डूबने से 17 साल के युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लव के रूप में हुई है, जो मुकेरियां के खुंडा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, तभी अचानक यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

गांव के लड़कों ने ही देखा शव
घटना के बारे में जानकारी देते हुए अक्षदीप ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मेला देखने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि नहर के किनारे एक लड़ा पड़ा हुआ है। उसके आस-पास लोगों की भीड़ जुटी हुई है। जब हम पास गए तो देखा कि यह लड़का हमारे गांव का ही है। जिसके बाद उसे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234929

Share this Post