Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी, बिजली कटौती के खिलाफ जालंधर में किसानों का प्रदर्शन

जालंधर में दोआबा किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी ने PSPCL कार्यालय घेराव किया। इस दौरान किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी के नेता ने बताया कि पंजाब में झोने की फसल का समय आ गया है, लेकिन उससे पहले जिस तरह से पंजाब में बिजली नहीं रही और लगातार कट लगने के कारण किसानों के खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच रहा और अन्य कामों में काफी देरी हो रही है, उसे लेकर आज दोआबा किसान संघर्ष कमेटी की ओर से PSPCL कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।

लगातार पावर कट का सामना करना पड़ा रहा
किसानों का कहना है कि सरकार कहती थी कि पंजाब में कभी भी कटौती नहीं होगी, पर अब जब झोने की फसल का समय है तब लगातार किसानों और आम लोगों को पावर कट का सामना करना पड़ रहा है। अब जब हम धरने पर बैठे हैं तब हर तरफ बिजली आ गई है, पर जब तक हम धरने पर नहीं बैठे थे तब तक हमें पावर कट का भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था।

किसानों ने बड़ा संघर्ष करने की दी चेतावनी
उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसका ठोस प्रबंध नहीं किया गया तो आने वाले समय में किसान बड़ा संघर्ष करेंगे। किसानों ने पंजाब सरकार से धान की फसल के मौसम को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234929

Share this Post