Mon, 29 Jun 2026

पंजाब में क्रिकेट टूर्नामेंट की रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दोनों गुटों में चली गोलियां

लुधियाना के खन्ना कस्बे के नजदीकी गांव रसूलड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच खूनी गैंगवार हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक की जांघ में गोली लगी है, जबकि दूसरा भी फायरिंग और मारपीट के दौरान घायल हुआ। दोनों को इलाज के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्रिकेट टूर्नामेंट के विवाद से शुरू हुई थी रंजिश
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। एक-दूसरे को धमकियां देने और कहासुनी का सिलसिला जारी था, जिससे इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल था।

पहले से तय जगह पर आमने-सामने आए दोनों गुट
रविवार देर शाम दोनों पक्ष पहले से तय समय के अनुसार गांव रसूलड़ा के सूए वाले रास्ते के पास आमने-सामने आ गए। बातचीत शुरू होते ही विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस दौरान एक युवक की जांघ में गोली लगी, जबकि दूसरा युवक भी घायल हो गया। घटना के दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
फायरिंग के बाद दोनों गुट मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही पूरे मामले के पीछे की वजह और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।


420

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 169753