Fri, 26 Jun 2026

जिसे दोस्त समझा, उसी ने छीन ली जिंदगी; जालंधर में युवक की ह'त्या से परिवार सदमे में

जालंधर के बाबू जगजीवन चौक (भैया मंडी चौक) पर दिनदहाड़े मारपीट और हंगामे की घटना सामने आई है। आरोप है कि बस्ती गुजां के रहने वाले कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया और उसके सिर पर सीवरेज चैंबर का ढक्कन मारने की कोशिश की। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

बचाव करने पहुंची बहन पर भी हमला
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब युवक की बहन अपने भाई को बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। युवती ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसे सरेआम गोली मारने की धमकी भी दी गई। उसने काली, छांगा, नीरज नेपाली और दीवु नाम के लोगों पर हमले और नशे के कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना करीब डेढ़ घंटे तक चलती रही, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। वहीं एक महिला ने बताया कि आरोपियों में शामिल छांगा उसका दामाद है, जिसने उसकी बेटी से प्रेम विवाह किया था और वह उसके साथ भी मारपीट करता है।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
घायल युवक ने बताया कि वह दवा लेने के लिए इलाके में आया था, तभी उस पर हमला किया गया और सीवरेज का ढक्कन मारकर जान लेने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े आरोपों की पुष्टि करने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्प


670

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 169526