Fri, 26 Jun 2026

ईडी का बड़ा एक्शन, AAP नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। यह कार्रवाई PMLA के तहत की गई है।

100 करोड़ की कथित GST धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई करीब 100 करोड़ रुपये की कथित जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के दौरान की गई है। जांच एजेंसी ने 9 मई को संजीव अरोड़ा (62) को छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह हरियाणा की जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

कई शहरों की संपत्तियां हुईं अटैच
जांच एजेंसी ने बताया कि PMLA के तहत जारी अंतरिम आदेश के अनुसार पंजाब के लुधियाना, हरियाणा के गुरुग्राम और चंडीगढ़ में स्थित बैंक खाते, सावधि जमा (FD), जमीन, व्यावसायिक संपत्तियां और आवासीय अपार्टमेंट कुर्क किए गए हैं। ईडी का कहना है कि मामले में धनशोधन के आरोपों की जांच अभी जारी है। एजेंसी संबंधित वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों के स्रोत की भी जांच कर रही है।


470

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 169527