Sat, 27 Jun 2026

पंजाब पुलिस के ASI ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के तरनतारन में तैनात एक एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के रहने वाले थे। वह तरनतारन के पट्टी क्षेत्र स्थित गांव कैरों पुलिस चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात थे।

ड्यूटी से लौटने के बाद मारी गोली
वीरवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद एएसआई अमरजीत सिंह अपने कमरे में लौटे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां अमरजीत सिंह खून से लथपथ पड़े मिले। उनके पास उनकी सर्विस पिस्टल भी बरामद हुई।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि स्टाफ की कमी और बढ़ते कार्यभार के कारण एएसआई अमरजीत सिंह लंबे समय से परेशान थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से अपना तबादला करने की मांग भी की थी। हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


560

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 169529