Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, उद्धव गुट के सांसदों ने थामा शिंदे का दामन

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के छह सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके नंदनवन बंगले पर मुलाकात की। बैठक के बाद सभी सांसदों ने शिंदे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की घोषणा की।

उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों और MLC की बैठक
सियासी घटनाक्रम के बीच उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) की बैठक बुलाई। इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। हालांकि, बैठक में उद्धव गुट के तीन से चार विधायक शामिल नहीं हुए, जिससे पार्टी में एक और संभावित टूट की अटकलें तेज हो गई हैं।

2024 चुनाव में सीमित रहा था प्रदर्शन
उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से केवल 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार हो रहे दलबदल और आंतरिक असंतोष के कारण पार्टी की स्थिति कमजोर होती जा रही है।

आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना
घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी बिकाऊ है। आदित्य ने कहा कि कम से कम वे यह स्वीकार करें कि लालच के कारण उन्होंने रातोंरात पार्टी का साथ छोड़ दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234896

Share this Post