Mon, 07 Sep 2026
Post Details

जालंधर में फैक्ट्री में आग लगने, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर

जालंधर के कपूरथला रोड पर सुबह-सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही लोगों को इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड की टीम को फोन कर इसकी जानकारी दी। 

फायर ब्रिगेड 2 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश में
बताया जा रहा फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब 2 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आगजनी के कारण कितना नुकसान हुआ फिलहाल इस बारे में अभी बता नहीं सकते।

फैक्ट्री में बनता था सर्जिकल का सामान
आस-पास मौजूद लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में सर्जिकल का सामान बनाया जाता था। गनीमत रही कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी, उस दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था। वर्ना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216357

Share this Post