Mon, 07 Sep 2026
Post Details

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध और नशे पर रहेगा फोकस

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों, थाना प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के तबादले के बाद सतिंदर सिंह को जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं धनप्रीत कौर को महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (पीपीए), फिल्लौर में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

नशे और अवैध शराब के कारोबार पर रहेगी सख्त नजर
कार्यभार संभालने के बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि शहर में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा।

साल 1990 में पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले सतिंदर सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस थानों में बेहतर होगी पब्लिक डीलिंग
नए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि थानों में लोगों को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जनता के सहयोग से कम होगा क्राइम ग्राफ
सतिंदर सिंह ने जालंधरवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि उनका शहर से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर शहर को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। शहर में होने वाली आपराधिक घटनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है और मामलों को ट्रेस करने के लिए पुलिस सक्रिय रूप से काम कर रही है। साथ ही व्यापारियों और आम लोगों को पेश आने वाली समस्या

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216357

Share this Post