Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं:मनोरंजन कालिया*

जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं:मनोरंजन कालिया*

*अगर बुरे लोग समझाने से समझ जाते तो बांसुरी बजाने वाला कभी महाभारत नहीं होने देता:किशन लाल शर्मा*

श्री राम सत्संग सभा मंदिर डिफेन्स कॉलोनी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बढ़ी धूमधाम से मनाया गया।

आज 6 सितंबर (     ) डिफेंस कॉलोनी में श्री राम सत्संग सभा मंदिर की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पंजाब श्री मनोरंजन कालिया, विशेष अतिथि भाजपा नेता किशन लाल शर्मा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला प्रधान बोबीन शर्मा, भाजपा नेत्री सरोज मल्होत्रा, भाजपा एस,सी मोर्चा के जिला प्रधान अजमेर सिंह बादल विषेश तौर पर उपस्थित हुए।
इस अवसर कन्हैया शर्मा एंड पार्टी ने भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए सभी भक्तों को निहाल कर दिया।राधे राधे,कृष्णा कृष्णा के भजनों से कृष्ण भक्त झूम उठे।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा के पूर्व मंत्री श्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्री कृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं। वे कभी यशोदा मैया के लाल होते हैं, तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा होते है।
इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि परमात्मा को याद करने वालों की रक्षा भगवान सदैव करते हैं और कहां की अगर बुरे लोग समझाने से समझ जाते तो बांसुरी बजाने वाला कभी महाभारत नहीं होने देता।
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, सुभाष शर्मा, मनोज कक्कड़, पी आर मदान, विकी शर्मा, नवप्रीत सिंह बादल, हार्दिक नागपाल, राकेश रामपाल, आरसी शर्मा, संजीव धाम, अमरीश शर्मा, लखनपाल सी,ए व अन्य।

कैप्शन:श्री मनोरंजन कालिया व किशन लाल शर्मा को भगवान श्री कृष्ण जी का स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सरोज मल्होत्रा,बोबीन शर्मा,अजमेर सिंह बादल,सुभाष शर्मा,आर.सी शर्मा व अन्य।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post