Mon, 07 Sep 2026
Post Details

पंजाब में सरकारी बस में कंडक्टर और सवारी के बीच बहस, बीच सड़क हुआ जमकर बवाल

बरनाला में पीआरटीसी बस के कंडक्टर और सवारी के बीच टिकट को लेकर काफी ज्यादा बहस हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कंडक्टर ने बस को बीच रास्ते में ही रोक दिया। जिस कारण बाकी सवारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। 

ऑनलाइन पैसे देने पर हुआ पूरा विवाद
जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत कोटली नाम के व्यक्ति ने बरनाला डिपो की पीआरटीसी बस में सवार हुआ। बस चलने के बाद जब  कंडक्टर टिकट काटने आया तो गुरप्रीत ने कैश न होने के कारण टिकट के पैसे ऑनलाइन देने की बात कही। कंडक्टर ने मना कर दिया और कहा कि बसों में ऑनलाइन भुगतान की कोई सुविधा नहीं है और सिर्फ नकद पैसे ही लिए जाएंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस इतनी गरमा गई कि कंडक्टर ने बस को सड़क के बीच में ही खड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर लाइव होकर निकाला गुस्सा
गुरप्रीत कोटली ने बस के अंदर से ही फेसबुक पर लाइव होकर पूरी घटना आम जनता के सामने रखी। वीडियो में बस की अन्य सवारियां भी इस मुद्दे पर दोफाड़ नजर आईं। कुछ लोग गुरप्रीत के हक में थे तो वहीं कुछ बस रुकने के कारण परेशान थे। आखिर में माहौल शांत करने के लिए एक अन्य यात्री ने आगे आकर गुरप्रीत की टिकट के पैसे नकद चुकाए, जिसके बाद ही बस आगे बढ़ सकी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216357

Share this Post