Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, KZF के 2 आतंकी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह और मनजीत सिंह के रूप में हुई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों को भारत डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

मलेशिया में संचालित कर रहे थे नेटवर्क
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से मलेशिया में रहकर आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख नेटवर्क संचालकों के रूप में काम कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी मलेशिया रॉयल पुलिस और भारतीय केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई। इसके बाद दोनों को भारत लाया गया, जहां पंजाब पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में कथित भूमिका
डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक दोनों आरोपी पंजाब में रेलवे ट्रैक और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे। जांच में इनके नाम 23 जनवरी को सरहिंद के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर क्षेत्र में हुए विस्फोट और 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू बॉर्डर के निकट हुए ब्लास्ट की साजिश से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इन घटनाओं से जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया गया है।

टेरर फंडिंग के आरोप भी सामने आए
जांच एजेंसियों के अनुसार दोनों आरोपी विदेशों से संचालित खातों के जरिए पंजाब में सक्रिय KZF से जुड़े तत्वों तक धन पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे थे। पुलिस का मानना है कि इस धन का इस्तेमाल राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।

पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पटियाला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले में आगे की पूछताछ और जांच के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान आतंकी नेटवर्क और फंडिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234873

Share this Post