Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बठिंडा की डिस्टिलरी फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बठिंडा के मसाना गांव स्थित एक शराब फैक्टरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब फैक्टरी के स्टीम टैंक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को फैक्टरी के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

भीषण गर्मी को माना जा रहा संभावित कारण
जानकारी के अनुसार आग लगने के पीछे भीषण गर्मी को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने या किसी बड़े आर्थिक नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234873

Share this Post