Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, एक परिवार के 3 भाईयों समेत 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। चुराह उपमंडल के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर देर रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही गांव के तीन सगे भाइयों समेत सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा
बोलेरो वाहन में सवार सभी लोग ग्राम पंचायत महल के सपरोठ गांव के निवासी थे। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक चालक शामिल था। सभी लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे छतरूंड के पास वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अंधेरा और खाई की गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच शुरू
एडिशनल एसपी चंबा दिनेश कुमार ने बताया कि सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंबा भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद सपरोठ गांव में शोक की लहर है। एक ही परिवार और गांव के कई लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221364

Share this Post