Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के एयरपोर्ट को मिली नई पहचान, अब कहलाएगा श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा

पंजाब के दोआबा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले के तहत जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ कर दिया गया है। इस फैसले को लोगों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व का माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए नाम का उद्घाटन
नए नाम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर किया। इस दौरान गुरु रविदास जी के सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को भी याद किया गया।

दोआबा की हवाई कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र
आदमपुर हवाई अड्डा जालंधर, होशियारपुर और आसपास के दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए हवाई सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। एयरपोर्ट का नया नाम क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने वाला कदम माना जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221420

Share this Post