Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
केरल में वर्ष 2026 का पहला निपाह वायरस संक्रमण का मामला सामने आया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की। संक्रमित मरीज 43 वर्षीय व्यक्ति है, जो कोझिकोड का निवासी बताया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य सरकार ने पूरे केरल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
बुखार के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
जानकारी के अनुसार, मरीज को हल्का बुखार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी स्थिति को देखते हुए उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू
स्वास्थ्य मंत्री K. Muralidharan ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति कई लोगों के संपर्क में आया था। एहतियात के तौर पर अस्पताल के स्टाफ और मरीज के संपर्क में आए संभावित लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
2018 के बाद छठी बार सामने आया संक्रमण
केरल में वर्ष 2018 के बाद यह छठी बार है जब निपाह वायरस संक्रमण का मामला सामने आया है। इससे पहले वर्ष 2024 में दो संक्रमित मरीज मिले थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। संपर्क ट्रेसिंग, सैंपल जांच और संक्रमण रोकने के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।




Comments
No comments yet.