Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिहार के युवक के खाते में दिखे 2 अरब 94 करोड़ रुपये, बैलेंस देखकर उड़ गए होश

डिजिटल बैंकिंग के दौर में बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के मस्तपुरा गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते में अचानक 2 अरब 94 करोड़ 80 लाख का बैलेंस दिखाई देने लगा। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर युवक खुद भी हैरान है और यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

ऐप पर बैलेंस चेक करते समय सामने आई रकम
मस्तपुरा गांव के रहने वाले विकास कुमार पेशे से इलेक्ट्रिकल और प्लंबर मिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि उनका जियो पेमेंट्स बैंक का खाता पिछले करीब पांच वर्षों से सक्रिय है और वह नियमित रूप से इसका उपयोग करते हैं। दो दिन पहले उन्होंने जियो फाइनेंस ऐप के जरिए अपने खाते का बैलेंस चेक किया। इस दौरान उनके खाते में 2,94,80,00,000 रुपये यानी 2 अरब 94 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि दिखाई दी। इतनी बड़ी रकम देखकर उन्हें पहले विश्वास नहीं हुआ।

दोबारा जांचने पर भी दिखी वही राशि
युवक ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी या सिस्टम एरर का मामला हो सकता है। हालांकि जब उसने गुरुवार शाम फिर से बैलेंस चेक किया तो खाते में वही राशि दिखाई दी। इसके बाद वह और अधिक हैरान हो गया।

तकनीकी गड़बड़ी या सिस्टम की त्रुटि 
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खाते में दिखाई दे रही यह राशि किसी तकनीकी खामी का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है। बैंक या संबंधित वित्तीय संस्था की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह घटना एक बार फिर डिजिटल बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी त्रुटियों और डेटा की सटीकता को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258299

Share this Post