Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के सामने पेश हुए पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा से लंबी पूछताछ के बाद अब पूर्व कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों जांच में शामिल होने के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए हैं। अधिकारियों ने उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ शुरू कर दी है।

2023 में दर्ज हुआ था मामला
किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया था। इसी मामले के आधार पर ईडी भी जांच कर रही है। जांच में शामिल होने के लिए ढिल्लों आज ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे तैयार प्रश्नावली के आधार पर पूछताछ शुरू की।

आय से अधिक खर्च करने के लगे थे आरोप
विजिलेंस ब्यूरो की जांच के दौरान आरोप सामने आए थे कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच किक्की ढिल्लों ने करीब 10.72 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि इसी अवधि में उनकी घोषित आय लगभग 3.18 करोड़ रुपये थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि करीब 7.53 करोड़ रुपये के खर्च के स्रोत का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था।

कोर्ट में लंबित है मामला
विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में अपनी चार्जशीट पहले ही दाखिल कर चुका है। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है। वहीं, ईडी अब वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की अलग से जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 257276

Share this Post