बलराज ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया होशियारपुर का SIR को-ऑर्डिनेटर
चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामूली विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर पिस्टल से गोली चला दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
ओवरटेकिंग को लेकर हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत सड़क पर ओवरटेकिंग को लेकर हुई थी। बाइक और एक्टिवा सवार युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में बढ़ती चली गई। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार युवक बाइक सवारों का पीछा करते हुए उनके ठिकाने तक पहुंच गए।
PG तक पहुंचकर किया हंगामा
आरोप है कि विवाद के बाद एक युवक अपने घर से पिस्टल लेकर एक साथी के साथ सेक्टर-20 स्थित पीजी के बाहर पहुंचा। वहां खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की गई। शोर सुनकर जब पीजी में रहने वाले युवक नीचे आए तो दोनों पक्षों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई।
फायरिंग से फैली दहशत
विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, निशाना बनने के डर से दोनों युवक मौके से भाग गए और अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुछ ही दूरी पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Comments
No comments yet.