Thu, 30 Apr 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

फिल्लौर ब्लॉक में कबड्डी नैशनल स्टाइल अंडर-17 (लड़के) प्रतियोगिताएं डी.ए.वी स्कूल पहले स्थान पर

खेडां वतन पंजाब दीया-2023

ब्लॉक रूड़का कलां के कबड्डी अंडर-17 (लड़के) सर्कल स्टाइल प्रतियोगिता में सीनियर सकैंडरी स्कूल समराए जंडियाला ने जीत हासिल ली।
फिल्लौर ब्लॉक में कबड्डी नैशनल स्टाइल अंडर-17 (लड़के) प्रतियोगिताएं डी.ए.वी स्कूल पहले स्थान पर
जालंधर, 2 सितंबर
राज्य में शुरू हुई 'खेडां वतन पंजाब दीया-2023' (सीजन 2) के तहत जिले में करवाए जा रहे ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों में ब्लॉक रुड़का कलां के कबड्डी सर्कल स्टाइल मुकाबलों में अंडर-17 लड़कों के मुकाबलों में सीनियर सकैंडरी स्कूल समराए जंडियाला के लड़के ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर सकैंडरी स्कूल दादूवाल ने दूसरा और सीनियर सकैंडरी स्कूल काहाना ढेसियां ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार अंडर-21 लड़कों के मुकाबले में सीनियर सकैंडरी स्कूल बंडाला ने पहला स्थान, सीनियर सकैंडरी स्कूल रुड़कां कलां ने दूसरा स्थान और सीनियर सकैंडरी स्कूल समराए जंडियाला (लड़के) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वालीबॉल अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में श्री हनुमंत पब्लिक स्कूल ने सीनियर सकैंडरी स्कूल समराय जंडियाला को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। जबकि अंडर-21 लड़कियों के मुकाबले में श्री हनुमंत पब्लिक स्कूल गुराया ने सीनियर सकैंडरी स्कूल समराए जंडियाला को 2-0 से हराया।
जालंधर वेस्ट ब्लॉक के रस्साकशी अंडर 14 लड़कों के मुकाबलों में केपीएस बाल भारती पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल चूहड़ ने पहला और ढिल्लवां पब्लिक स्कूल उग्गी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स अंडर 14 लड़कियों की 60 मीटर दौड़ वानिया ने 8.94 सैकंड में पहला स्थान हासिल किया। वहीं जोनिया ने 9.05 सकैंड में रेस पूरी की और अवनीत कौर 9.45 सेकेंड में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रही। दिवाकर ने अंडर-14 लड़कों की 60 मीटर दौड़ 8.25.02 सैकेड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि आरव ने 8.27.30 और रिहान ने 8.32.20 सैकेंड में दौड़ पूरी की और क्रम अनुसार: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों की 600 मीटर अंडर 14 स्पर्धाओं में कनिका ने 2.35.33 सैकेंड का समय लिया, प्रभगुन कौर ने 2.41.05 सैकेंड का समय लिया और नवनिधि ने 2.45.39 सैकेंड का समय लिया और क्रम अनुसार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
फिल्लौर ब्लॉक के मुकाबलों में कबड्डी नैशनल स्टाइल अंडर-17 लड़कों में डीएवी फिल्लौर ने पहला, सीनियर सैकेंडरी स्कूल चक देस राज ने दूसरा और पंजाब एकेडमी बडा पिंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी अंडर-17 लड़कियों के मुकाबलों में श्री दशमेश कॉन्वेंट स्कूल अटी ने पहला स्थान, गांव दोसांझ कलां ने दूसरा स्थान और सर्वहितकारी स्कूल छोकरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लोहियां ब्लॉक के अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में संत अवतार सिंह यादगार सीनियर सैकेंडरी स्कूल सीचेवाल ने पहला, सरकारी हाई स्कूल नवां पिंड खालेवाल ने दूसरा और जालंधर पब्लिक स्कूल लोहियां खास ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो लड़कियों की अंडर-17 प्रतियोगिता में संत अवतार सिंह मेमोरियल सीनियर सकैंडरी स्कूल सीचेवाल ने पहला, फुलवारी पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल लोहियां खास ने दूसरा और सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल निहालू वाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खो- खो गर्ल्स अंडर-21 वर्ग में संत अवतार सिंह मैमोरियल सीनियर सेकैंडरी स्कूल सीचेवाल ने पहला, फुलवारी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल लोहियां खास ने दूसरा और जालंधर पब्लिक स्कूल लोहियां खास ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ब्लॉक भोगपुर की खेल प्रतियोगिताओं में एसएचओ भोगपुर हरबंस सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की और खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।


17

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 154864