Wed, 22 Jul 2026

सुबह-सुबह कपूरथला मंडी में लगी आग, लाखों का नुकसान

कपूरथला में सुबह-सुबह फ्रूट मंडी में आग लग गई। जिस कारण 7 दुकानें जलकर खाक हो गई और लाखों रुपए का नुकसान भी हो गया। आग को काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे फ्रूट मार्किट में आग लगी थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 10 सदस्यीय टीम ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

आग के कारण 7 दुकानें जलकर खाक
उन्होंने आगे बताया कि काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मंडी की सात दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं पुलिस टीम भी अपनी जांच कर रही है और जांच के बाद ही सब कुछ सामने आ पाएगा।
 


226

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181450