गन कल्चर को लेकर सुर्खियों में रितु नूरां, सोशल मीडिया वीडियो पर उठे सवाल
अमेरिका के कैलिफोर्निया में हरियाणा के करनाल निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। हादसे के दौरान उसका ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करनाल के गांव बालरागड़ान निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम का माहौल छा गया।
परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने गया था अमेरिका
परिवार के अनुसार गौरव करीब दो साल पहले बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए अमेरिका गया था। उसे विदेश भेजने के लिए पिता रामफल ने जमीन तक बेच दी थी और कर्ज भी लिया था। परिवार ने गौरव को अमेरिका भेजने में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया गया है कि वह डंकी रूट के जरिए कई महीनों की यात्रा के बाद अमेरिका पहुंचा था।
पहले स्टोर में किया काम, फिर शुरू की ट्रक ड्राइविंग
अमेरिका पहुंचने के बाद गौरव ने शुरुआती छह महीने तक ट्रक चलाने का काम किया। बाद में उसने एक स्टोर में नौकरी शुरू की, लेकिन कम आय होने के कारण उसने दोबारा ट्रक ड्राइविंग शुरू कर दी। परिवार को उम्मीद थी कि गौरव की कमाई से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
26 मई को परिवार से हुई थी आखिरी बातचीत
जानकारी के अनुसार 26 मई को गौरव ट्रक लेकर निकला था। रास्ते में वह एक रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुका और उसने घर फोन कर बताया कि वह ट्रक चला रहा है और थोड़ी देर बाद फिर बात करेगा। परिवार को नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी कॉल साबित होगी।

Comments
No comments yet.