Wed, 22 Jul 2026

पंजाब टाइक्वांडो कप 2026 में शिवा टाइक्वांडो अकैडमी का शानदार प्रदर्शन

पटियाला के मिलेनियम स्कूल स्थित रॉयल स्ट्रीट में 23-24 मई 2026 को आयोजित 8वें पंजाब टाइक्वांडो कप 2026 में जालंधर की शिवा टाइक्वांडो अकैडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अकैडमी के पांच खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में जीत हासिल कर जालंधर का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में पवन ने सब-जूनियर वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं पल्लवी ने जूनियर वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सिमरनदीप कौर ने सब-जूनियर वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा इशाक ने कैडिट वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल और आंचल ने सीनियर वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर अकैडमी की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

अकैडमी की नेशनल कोच सोफिया, जो फर्स्ट डैन ब्लैक बेल्ट धारक भी हैं, ने खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि टाइक्वांडो सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम भी है।

सोफिया ने बताया कि आज के समय में बच्चों, खासकर लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस सीखना बेहद जरूरी हो गया है। अकैडमी में खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें। उन्होंने कहा कि उनके छात्र सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दे रहे हैं।


308

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181466