Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में ISI से जुड़े हाई-टेक जासूसी रैकेट पर बड़ा एक्शन, अब तक 5 अरेस्ट

पठानकोट में भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गोपनीय जानकारी साझा करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात गुरदासपुर में की गई इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

ISI के संपर्क में थे सभी आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बीतू का सगा भाई हरदीप सिंह भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक हरदीप सिंह ने आरोपी का मोबाइल फोन छिपाने और उसे पुलिस से बचाने की कोशिश की थी। हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।

इसके अलावा गुरदासपुर के रहने वाले दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी देश विरोधी ताकतों और पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर्स के संपर्क में थे।

हाई-टेक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश
पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा पार संचालित एक बड़े हाई-टेक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी सीसीटीवी और अन्य तकनीकी माध्यमों के जरिए संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहे थे। पुलिस का दावा है कि नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस के हैंडलर्स के जरिए किया जा रहा था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234733

Share this Post