Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अचानक गुरुग्राम पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान, जेल में संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को अचानक गुरुग्राम पहुंचे। दोनों नेता सीधे भोंडसी जेल गए, जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों नेताओं ने करीब 20 मिनट तक संजीव अरोड़ा से बातचीत की। यह मुलाकात जेल परिसर के एक अलग कमरे में हुई।

ED ने 9 मई को किया था गिरफ्तार
पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ रुपए से अधिक के कथित फर्जी GST घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने अरोड़ा को पहले 7 दिन के रिमांड पर लिया था। बाद में अदालत से 2 दिन का अतिरिक्त रिमांड भी मिला। पूछताछ पूरी होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। फिलहाल वह भोंडसी जेल में बंद हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234733

Share this Post