Sun, 24 May 2026

CJP बोली- ‘कॉकरोच कभी नहीं मरते’, अकाउंट हैक और वेबसाइट डाउन का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि शनिवार को उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया। पार्टी ने सुबह करीब 8:25 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही है।

इसके कुछ घंटों बाद दोपहर 1:14 बजे पार्टी ने एक और पोस्ट कर आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी वेबसाइट भी डाउन कर दी है। CJP के मुताबिक उनकी वेबसाइट पर अब तक 10 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। पार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन पिटीशन पर करीब 6 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए थे।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पार्टी ने अपने पोस्ट में लिखा कि सरकार “कॉकरोच” से इतनी डरी हुई क्यों है। CJP ने आरोप लगाया कि यह तानाशाही रवैया देश के युवाओं की आंखें खोल रहा है। उनका “एकमात्र गुनाह” बेहतर भविष्य की मांग करना था, लेकिन उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है।

‘कॉकरोच कभी नहीं मरते’
अपने पोस्ट के अंत में पार्टी ने लिखा कि वे एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं और “कॉकरोच कभी नहीं मरते।” फिलहाल इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग और वेबसाइट डाउन होने के दावों को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।


100

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 162759