विश्लेषण : अकाली दल का सहारा या भाजपा की ‘बड़े भाई’ की महत्वाकांक्षा
जालंधर के दशमेश नगर इलाके में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस दौरान इलाके में जमकर हंगामा हुआ और दो पक्षों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दो पार्षदों की मौजूदगी में एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार मोहल्ले में एक खाली प्लॉट के बाहर पहले से दो बिजली के खंभे लगे हुए थे। वहीं आगे ट्रांसफार्मर लगाए जाने की योजना थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि ट्रांसफार्मर वहीं लगाया जाए, जबकि जिस प्लॉट को कुछ प्रवासी परिवारों ने खरीदा था, वे इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।
महिलाओं ने कराया बीच-बचाव
घटना के दौरान महिलाएं भी मौके पर मौजूद थीं और वे दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश करती नजर आईं। हालांकि माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के वक्त पार्षद पति दर्शन भगत और पार्षद बबली भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं।
Comments
No comments yet.