Sat, 23 May 2026

नगर परिषद चुनाव से पहले बढ़ा सियासी विवाद, AAP विधायक के बयान पर बवाल; देखें Video

पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्मा गया है। पटियाला के पातड़ा से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक कथित तौर पर बूथ कैप्चरिंग जैसी बात करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है।

जानें वीडियो में क्या बोले विधायक?
वायरल वीडियो में विधायक कुलवंत सिंह अपने समर्थकों से कहते दिखाई दे रहे हैं कि शहर के लोगों ने मन बना लिया है और 17-0 से AAP का प्रधान बनना तय है। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवारों को चुनाव न लड़ने की सलाह देते हुए कहा कि वे अपना पैसा बर्बाद न करें।

First litmus test for @Cockroachisback to speak against election rigging.

An AAP MLA is openly advocating for booth capturing in Panjab to win MC elections.

Cc @ECISVEEP @TheCEOPunjab​​​​​​​​​ @ravish_journo @BhagwantMann @ArvindKejriwal @msisodia pic.twitter.com/awb6Qkzmby

— Tractor2ਟਵਿੱਟਰ ਪੰਜਾਬ (@Tractor2twitr_P) May 22, 2026

 

विवाद उस समय बढ़ गया जब विधायक ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर कहीं थोड़ी बहुत कमी रह गई तो “गेट बंद करके अपना काम कर लेंगे।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मारपीट नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी भी की कि यह सब उन्होंने विपक्षी पार्टियों से ही सीखा है।

विपक्ष ने CM मान और चुनाव आयोग को घेरा
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पंजाब में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और राज्य “साम, दाम, दंड, भेद” की राजनीति की ओर बढ़ रहा है। वहीं अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर AAP इतनी मजबूत है तो फिर बूथ कैप्चरिंग जैसी बातें क्यों की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर हार का डर सता रहा है।


120

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 162603