Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विपक्षी पार्टियां हुई एकजुट, पंजाब के इस शहर को बंद करने का किया ऐलान

 पंजाब में आम आदमी की पार्टी के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है। इसी कारण बरनाला शहर बुधवार को पूरी तरह बंद रहेगा। क्योंकि वार्ड नंबर 31 में भाजपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। इसी के विरोध में यह फैसला लिया गया है। बंद को लेकर शहर में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की एकजुटता देखने को मिल रही है।

व्यापार मंडल ने किया बंद का ऐलान
बरनाला बंद का आधिकारिक ऐलान व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बंसल नाना ने किया। उन्होंने कहा कि यह बंद कथित सरकारी कार्रवाई के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया है। उनके अनुसार चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है और लोकतांत्रिक अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर निगम चुनाव को लेकर सरकार को चेतावनी
महापंचायत को संबोधित करते हुए अनिल बंसल नाना ने 26 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि कथित अनुचित कार्रवाई के जरिए चुनावी फायदा उठाया जा सकता है।

अन्य वार्डों में भी उम्मीदवारों को परेशान करने के आरोप
व्यापार मंडल के प्रधान ने आरोप लगाया कि केवल एक वार्ड ही नहीं, बल्कि कई अन्य वार्डों में भी उम्मीदवारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी विपक्षी दल एक मंच पर आए हैं।

कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन
बरनाला बंद को कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), व्यापार मंडल, व्यापार महासंघ और शहर के कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। बंद को लेकर शहर में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234681

Share this Post