Mon, 07 Sep 2026
Post Details

पंजाब में ज्वेलर बंटी के घर और दुकान पर ईडी का छापा

पंजाब के तरनतारन जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को एक बड़े सोना कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश देकर जांच शुरू की, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ईडी अधिकारियों ने कारोबारी की आभूषण दुकान, पुश्तैनी घर और निजी कोठी में दस्तावेजों और बैंक लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की। टीम वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों को खंगालने में जुटी रही।

सुबह 10 बजे पहुंची थी टीम
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे ईडी की दो टीमें गुरु बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप और मोहल्ला गुरु का खूह चौक स्थित पुश्तैनी घर पहुंचीं। जब टीम दुकान पर पहुंची तो उस समय कारोबारी बंटी के पिता कुलवंत सिंह वहां मौजूद थे। ईडी की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि अभी तक एजेंसी की तरफ से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216338

Share this Post