Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सोच समझ कर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें, मौसम विभाग ने जारी किया है हीटवेव का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले 6 दिनों तक तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

अगले चार दिनों में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाओं के कारण कई इलाकों में लू चल सकती है।

बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग भी बढ़ी
तेज गर्मी के चलते पंजाब में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार सुबह ही राज्य में बिजली की मांग 10,738 मेगावाट तक पहुंच गई। इसमें से 7,412 मेगावाट बिजली केंद्रीय पूल से ली जा रही है, जबकि 3,343 मेगावाट बिजली का उत्पादन पंजाब अपने स्तर पर कर रहा है।

22 से 30 मई के बीच केरल पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसमें चार दिन आगे या पीछे होने की गुंजाइश बनी हुई है। ऐसे में मानसून 22 से 30 मई के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। वहीं ईरान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम पर देखने को मिल सकता है। इससे कुछ इलाकों में तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post